चौमूं। विद्याग्राम इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 8 की हविशा चौधरी ने 10 जून से 16 जून 2023 तक जालंधर में सिंघा स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित राष्ट्रीय श्रृंखला युगल टूर्नामेंट जीता और अखिल भारतीय टेनिस संघ के एकल टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहीं।
इससे पहले दिनांक 19 मई 2023 को जयपुर स्थित ड्रीम हाउस रिसोर्ट में छात्रा हवीसा चौधरी ने ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट के सुपर सीरीज टूर्नामेंट अंडर 14 एवं अंडर 16 में द्वितीय खिताब प्राप्त कर नाम रोशन किया । हवीसा का दोनों श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन रहा एवं वह द्वितीय स्थान पर आई।
इस खबर से चौमू क्षेत्र में खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है संस्था के निदेशक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय ने हमेशा से ही पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में खेल के प्रति भी सकारात्मक भावना का विकास किया है निदेशक सिंह ने बताया कि विद्याग्राम परिवार हमेशा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उनमें आगे कदम बढ़ने का जोश पैदा करता है इस हेतु विद्यालय में पिंक वारियर्स स्पोर्ट्स अकैडमी हेड कोच राजीव कुमार के सानिध्य में सुचारू रूप से चलती है जिस में भाग लेकर विद्यालय के विद्यार्थियों ने क्रिकेट, टेबल टेनिस, बैडमिंटन , कबड्डी, कराटे, जूडो, शतरंज आदि खेलों में भी राज्य एवं देश में विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस उपलक्ष में संस्था चेयरमैन निहाल सिंह, प्राचार्य डॉ प्रियंका चौधरी, उप प्राचार्य ताराचंद शर्मा, सुभाष गर्ग, पिंकी जैन, कृष्णा शर्मा एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हवीसा ने बताया कि मैं 6 साल से ही टेनिस खेल रही हूं और मेरे माता पिता मुझे बहुत सपोर्ट करते हैं।
