चौमूं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र प्रभु कीर्ति कुंज रेलवे स्टेशन रोड चोमू अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व राजयोग मेडिटेशन ईश्वरीय महावाक्य सुनाने के बाद विभिन्न प्रकार के प्राणायाम और योगाभ्यास करवाए गए।
स्थानीय सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी मंगला बहन ने बताया कि मन को स्वस्थ एवं सुमन बनाने के लिए राजयोग मेडिटेशन की आवश्यकता है। वही तन को स्वस्थ रखने के लिए प्राणायाम योग जरूरी है। इसमें ओम ध्वनि, कपालभाति, अनुलोम, विलोम के साथ-साथ अनेक योगों का अभ्यास करवाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रभु प्रसाद के रूप में फल वितरित किए गए। इस अवसर पर सेवा केंद्र से जुड़े हुए सैकड़ों भाई-बहन उपस्थित थे।