वेटेनरीज का स्नेह मिलन समारोह हुआ आयोजित

 




चौमूं  । मंगलवार को वेटेनरीज का स्नेह मिलन समारोह  सेवानी ग्रुप ऑफ कंपनीज, शर्मा होटल, बड़पीपली स्टैंड, ग्रांड सीकर रोड, जयपुर पर आयोजित किया गया।  जिसमें सैकड़ों की संख्या में वेटनरी डॉक्टर्स, एम.आर.,केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर्स चलाने वालो ने इस स्नेह मिलन समारोह में भाग लिया। 

इस आयोजन के मुख्य अतिथि महेंद्र लाम्बा पी.सी.सी मेंबर एवं शैलेंद्र चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष, न.पा. चौमूं थे। कम्पनी के डायरेक्टर नरेंद्र कुमार सेवानी ने सभी का तिलक, माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में इस आयोजन के लिए कम्पनी के डायरेक्टर एवं कम्पनी की सफलता के लिए अपनी शुभ कामनाए दी। 

कम्पनी के डायरेक्टर ने कम्पनी द्वारा बनाए गए मोबाइल एप, अपने व्यवसाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं कम्पनी के भविष्य की कार्य योजना के बारे में बताया। 

ऑनलाइन के विरुद्ध अपनी मुहिम के बारे में बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ती हुई बेरोजगारी को रोकने के लिए कम्पनी हर संभव प्रयास करेगी एवं लोगो को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देगी। कम्पनी मेडिकल के अलावा एफ.एम.सी.जी. , रीयल एस्टेट, एजुकेशन एवं अन्य सभी क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने