सर्वोत्तम स्कूल के टॉपर्स का निकाला जुलूस, नगर वासियों ने किया जगह-जगह अभिनंदन

 



 रेनवाल। स्थानीय सर्वोत्तम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बोर्ड कक्षाओं के टापर्स का भव्य जुलूस निकालकर सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा 10 में नयना शर्मा 96.67% ,माधव जोशी 96.33%, आरांश चौधरी 94%, योगेंद्र मिश्रा 93%, पायल सांखला 92%, वंदना उज्जैनिया 90%, ऋषि सांखला 89%, प्रियांश सांखला 88 %, विज्ञान संकाय में ज्योति कुमावत पीसीएम 97%, राधिका मिश्रा पीसीएम 94%, देवांशु जांगिड़ पीसीएम 96%, सतीश टेलर पीसीएम 97%, दीक्षा कुमावत पीसीबी 90%, साक्षी मीणा पीसीएम 94%, तमन्ना कुमावत पीसीबी 89%, वाणिज्य वर्ग टॉपर आयुष पारीक 79%, सुहानी सोनी 73%, कशिश सोनी 72%, कमलेश कुमावत 70% कृषि संकाय वर्ग में टॉपर खुशी मिश्रा 87% एबीसी 94%, ललिता यादव 86% एबीसी 96%, कृष्णा यादव एबीसी 94%, पायल सुवासिया एबीसी 90%, कला वर्ग टॉपर रोनक वर्मा 77%, आदि प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के साथ भव्य जुलूस निकाला गया।

           संस्था प्रधान रामगोपाल पारीक ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शानदार रहा तथा शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ कक्षा 10 में गणित विषय में 6 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक सामाजिक विज्ञान में 1 छात्र के 100 में से 100 अंक तथा कक्षा 12 में भौतिक विज्ञान में एक छात्र के 100 में से 100 अंक गणित में 2 विद्यार्थियों के 100/100अंक प्राप्त किए हैं।

         जुलूस विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर के सभी मुख्य मार्गों से गुजरा जहां पर विभिन्न समुदायों के प्रतिष्ठित लोगों ने विद्यालय के टॉपर छात्रों का जगह जगह सम्मान किया । संस्था प्रधान व टॉपर्स को मालाएं एवं साफा पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया। साथ ही कई जगहों पर नगर के विभिन्न समुदाय के लोगों ने जलपान की व्यवस्था की ।

श्री श्री 1008 श्री बड़ा मंदिर महाराज   जुगल शरण  महाराज ने विद्यार्थियों को दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया।उन्होंने अपने आशीर्वचन में  बताया कि मैं स्वयं भी आपके ही स्कूल का विद्यार्थी रहा हूं।सर्वोत्तम यथा नाम तथा गुण वाला अच्छी शिक्षा के साथ में अच्छे संस्कार देने वाला विद्यालय है ।इस विद्यालय को ऊंचाइयां छूते हुए देखकर मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता हूं। अपने जीवन में शिक्षा के साथ में अच्छे संस्कार अध्यात्म से जुड़कर बड़ों का सम्मान करना सीखें एवं भविष्य में आप जो भी क्षेत्र चुनें उस के माध्यम से ईमानदारी पूर्वक देश की सेवा करें । 

संस्था प्रधान रामगोपाल पारीक ने भी महाराज श्री को दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया ।इस अवसर पर पंडित मामराज शर्मा सूरजमल शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, कैलाश चंद मिश्रा, सत्यनारायण बिड़ला, संजय यादव ,कैलाश कुमावत ,भगत सिंह खांडेकर ,रमेश पारीक, रामेश्वर लाल , प्रताप सिंह शेखावत पार्षद नितिन शर्मा, श्याम पुजारी, श्याम सुंदर शर्मा जगदीश प्रसाद खांडल, रमेश कुमार तोतला,  

डॉ कैलाश पारीक, सत्यनारायण टेलर, गोपाल लाल अजमेरा, वैद्य ईश्वरलाल , गोपाल लाल मटोलिया, शिव कुमार कुमावत, रामदेव पारीक ,गौरी शंकर शर्मा, राजकुमार सोनी  तथा प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।तत्पश्चात विद्यालय संचालक रामगोपाल पारीक के निवास पर टॉपर्स छात्र छात्राओं की आरती उतारी गई तथा जलपान की व्यवस्था की गई।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने