चौमूं । राष्ट्रीय बीमा जागरूकता दिवस के अवसर पर ग्राम सामोद के मुख्य चौराहे पर कैंप रखा गया जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित सभी ग्रामीणों को मंडलीय कार्यालय 4 जयपुर के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ओम प्रकाश, चौमूं माइक्रो कार्यालय प्रभारी शंकर बागोरिया व BDM सुरेश असवाल, मोहन लाल सेन, कानाराम सैनी, कैलाश नासना, केसरलाल सबल, फूलचंद, भागचंद आदि ने बीमा के महत्व को समझाया तथा ग्रामीण बीमा जैसे पशुधन बीमा जनता, पर्सनल एक्सीडेंट बीमा, दुकानदारी बीमा, गृह स्वामी बीमा, मोटर बीमा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके बाद सामोद कस्बे के बाजार में पैदल रैली आयोजित की गई जिसमें मंडलीय कार्यालय 4 जयपुर शाखा कार्यालय, हरमाड़ा एवं माइक्रो ऑफिस चौमूं के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ अभिकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के दौरान आसपास की दुकान वालों एवं राहगीरों को बीमा जागरूकता के पंपलेट भी बांटे गए।
