पार्षद राजेश वर्मा ने सफाई कार्मिकों की लंबित पदोन्नति की मांग को बोर्ड की बैठक में प्रमुखता से उठाया

 



चौमूं ।  नगर पालिका सभागार में चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी की अध्यक्षता में   आयोजित हुई बोर्ड बैठक में पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने बैठक में काफी लंबे समय से लंबित चल रही सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति की मांग को प्रमुखता से रखते हुए सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति अति शीघ्र कराने की मांग की। 

साथ ही इमाम चौक, कसाईयों कि मोरी सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर हाई मास्क लाइट लगाने, सफाई कर्मचारियों को वर्दी, जूते, हाथों के दस्ताने आदि उपलब्ध कराने एवं नगर पालिका क्षेत्र में फील्ड वर्क का काम देख रहे नगरपालिका सफाई निरीक्षक, जमादार एवं फायर का कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारियों को वायरलेस सेट उपलब्ध करवाने की मांग की ताकि सफाई आदि कार्यों की मॉनिटरिंग एवं कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने