चौमूं। गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान चौमूं पर जून माह की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। प्रत्येक रविवार की भांति इस रविवार को भी गायत्री यज्ञ के पश्चात गायत्री परिवार ट्रस्ट चौमूं की ओर से आम सभा का आयोजन किया गया। वाद्य यंत्रों के साथ प्रज्ञा गीत गाया गया एवं सभी परिजनों का रोली तिलक के साथ मंगलाचरण किया गया। बैठक की शुरुआत में विगत माह में प्रज्ञापीठ पर हुए कार्यों को रमेश राजपाल ने पढ़कर सुनाया।
गायत्री परिवार ट्रस्ट चौमूं के सचिव राजकुमार शर्मा ने गुरुपूर्णिमा पर्व से पूर्व चौबीस घंटे का अखंड जप, सजावट एवं नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ की योजना के बारे में बताया । साथ ही भवन निर्माण समिति का दायित्व गायत्री परिवार ट्रस्ट अध्यक्ष विनेश अग्रवाल को दिया गया। जल्द ही भवन निर्माण का कार्य शुरू होगा जिसमे साधना कक्ष बनाए जायेंगे ताकि साधकों की जप - साधना अनवरत रूप से चलती रहे।
इस दौरान उपाध्यक्ष एड. जितेंद्र सिंह बिजावत ने प्रस्ताव का प्रतिवेदन तैयार किया। वहीं गायत्री परिवार ट्रस्ट चौमूं ने महिला मंडल का गठन कर झमरी देवी को महिला मंडल का अध्यक्ष बनाया।
इस दौरान सावरमल अग्रवाल, महेंद्र विजय,जगदीश बागड़ा, रामबाबू सैन, कुंजबिहारी गर्ग, लोकेंद्र सिंह बिजावत, मालचंद बुनकर, कजोडमल कुमावत, मदनलाल विजयवर्गीय, मोनू टाक, अमित गोठवाल, रामसिंह दादरवाल, पवन माहेश्वरी, माला शर्मा, मुरारी अग्रवाल, कल्याण सिंह गुर्जर, अमित अग्रवाल, मनोहर गुप्ता, राजेंद्र सैन, दयाराम राजपाल परिव्राजक आदि परिजन उपस्थित रहे।
