चौमूं । रविवार को चौमूं के उप जिला अस्पताल में पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारम्भ हुआ। उप जिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ अजीत सिंह शेखावत ने नवजात को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। 5 वर्ष तक के 4954 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई।
डॉ शेखावत ने बताया की पल्स पोलियो महाअभियान के अंतर्गत सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए 4 ट्रांजिट टीम व 12 मोबाइल टीमें बनाई गई है। 78 बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। चिकित्सा कर्मी, एएनएम आशा और NGO के कार्मिक व नर्सिंग छात्र दवा पिलाएंगे ।
इस अवसर पर डॉ बी एल यादव, प्रभारी पल्स पोलियो प्रोग्राम डॉ आशुतोष कौशिक, डॉ मुकेश रजवानिया, डॉक्टर सतीश मिश्रा, डॉ राजकुमार लखीवाल, डॉ कृष्ण मुरारी शर्मा, सीनियर नर्सिंग ऑफीसर बुद्धि प्रकाश मीणा, नर्सिंग ऑफिसर प्रवीण कुमार सैनी, नर्सिंग ऑफिसर राजेश शर्मा, ऑपरेटर मुकेश चौधरी व अन्य चिकित्सा कर्मचारी उपस्थित रहे ।
