चौमूं। आज श्री वीर हनुमान मंदिर सामोद पर्वत एवं श्री वीर हनुमान ऋषिकुल वेद विद्यालय, सामोद पर्वत, ग्राम- नांगल भरडा, जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर वेद विद्यालय के छात्रों ने अपनी योग कलाओं का प्रदर्शन किया तथा विश्व में योग का संदेश जन जन तक पहुंचाने के लिए योग रैली प्रभात फेरी निकाली गई। इस रैली को जगद्गुरु रामानंदाचार्य अवध बिहारी देवाचार्य महाराज ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
जगद्गुरु ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्राचीन काल में योग जैसी विधाओं के कारण भारत को जगतगुरु का स्थान प्राप्त था। हम, योग को दैनिक जीवन में अपनाकर, वर्तमान भौतिकवादी युग की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इस कार्यक्रम में प्रवीण शर्मा, रविंद्र शर्मा, शालिग्राम उपाध्याय, हरिप्रसाद आचार्य, मनीष शर्मा, रामचंद्र यादव, सुशील शर्मा, उमेश तिवारी आदि ने भाग लिया था।
