कॉलेज आने जाने का छात्राओं को मिलेगा किराया

 



जयपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय गणगौरी बाजार, जयपुर के प्राचार्य डॉ.प्रहलाद सहाय बुनकर ने बताया कि कॉलेज में  अध्ययनरत छात्राओं को भी अब घर से कॉलेज आने-जाने का बस किराया मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा कॉलेज में 10 किलोमीटर से अधिक दूरी से आवागमन पर प्रति दिवस 20 रुपए का भुगतान किया जाएगा। 

यह राशि छात्राओं द्वारा आवेदन पत्र में दिए गए बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। राज्य सरकार  ने उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्राओं को राहत देने के लिए ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। 

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल शिक्षा की तर्ज पर कॉलेज में भी लाभ देने का बड़ा निर्णय किया गया है। प्राचार्य डॉ. बुनकर के अनुसार माह में न्यूनतम 75प्रतिशत उपस्थिति वाली छात्राएं ही स्कीम में पात्र होंगी। इसके लिए कॉलेज में आधार आधारित बायोमैट्रिक मशीन पर उपस्थिति होगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने