सेवा भारती समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह 6 अगस्त को


चौमूं। स्थानीय केशव नगर स्थित केशव कुंज, सेवा भारती कार्यालय में रविवार को सेवा भारती
समिति  की बैठक संपन्न हुई। बैठक मे चौमूं तहसील और रामपुरा तहसील के सरकारी विद्यालयों के कक्षा 10 एवं 12 के टॉपर्स तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के  संभागीयों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
समिति के जिला सहमंत्री धर्मेन्द्र शर्मा "पुरुषोत्तम" ने अवगत करवाया कि आगामी 6 अगस्त को राज विलास गार्डन, एम डी स्वीट्स के पीछे, जयपुर रोड चौमूं में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जावेगा। समिति के कार्यकर्ताओं की विभिन्न टोलियां सरकारी विद्यालयों के संस्था प्रधानों के माध्यम से विद्यालय टॉपर्स के आवेदन पत्र प्राप्त करेगी। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई होगी।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदकिशोर  कूलवाल ने की। बैठक में जिला समिति सदस्य राम गोपाल कुमावत, चौमूं नगर संरक्षक राजेन्द्र खाण्डल,
 नगर उपाध्यक्ष कैलाश सैनी, प्रहलाद टेलर, आराधना अग्रवाल, नगर मंत्री शंकर जिंदल, सह मंत्री अशोक पारीक, कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, कार्यालय मंत्री पुष्कर राज पारीक, जगदीश बाबू जी, मेहुल अग्रवाल, महेश अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक कल्याण मंत्र के साथ संपन्न हुई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने