चौमूं । नेपाल फेडरेशन ऑफ ऑल स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित वर्ल्ड एमेच्योर स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा 8वें दक्षिण एशियाई खेल 2023 जुड़े कराटे में चौमूं कस्बे के वार्ड नंबर 13, आदर्श नवल कॉलोनी निवासी, तरुण बीवाल को स्वर्ण पदक जीतकर भारत देश एवं चौमूं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तरुण को गोल्ड मेडल मिलने पर शनिवार को एआईसीसी सदस्य एवं ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रूक्ष्मणि कुमारी ने तरुण के निवास पर जाकर उनको शॉल एवं माला पहना कर सम्मान किया।
इस अवसर पर तरुण के पिता रविंद्र बीवाल ने परिवार के अन्य छात्र-छात्राओं जिन्होंने विभिन्न खेलों में नेशनल स्तर पर खेल कर चौमूं क्षेत्र का नाम रोशन किया उनका भी इस अवसर पर रूक्ष्मणि कुमारी ने माला पहना कर सम्मान किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष छीतरमल मल जलुथरिया, नगर पालिका पार्षद राजेश कुमार वर्मा, कमलेश यादव, अशोक बीवाल, अरुण बीवाल, सूरज बीवाल सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
