राम कुटिया में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

 



चौमूं। शहर के रेनवाल रोड स्थित विद्युत विभाग के सामने ज्योतिष पॉइंट राम कुटिया में महाराज महेश शास्त्री के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं भंडारा कार्यक्रम आयोजित हुआ। गुरु पूर्णिमा उत्सव को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा गुरु महेश महाराज शास्त्री  की पूजा अर्चना करने में ताता लगा रहा। 

इस अवसर पर महोत्सव को लेकर संगीतमय रामायण पाठ व रामधुनी  का आयोजन भी किया गया। वही राम कुटिया में रंग-बिरंगी  रोशनी की गई एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में  लोगों ने पंगत प्रसादी  ग्रहण की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने