रेनवाल। रेनवाल-मीण्डी के प्रमुख शिव मंदिर मनसापूर्ण महादेव मंदिर में हर्षोल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर प्रांगण में महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया जिसमें रेनवाल, मीण्डी सहित आस-पास के हजारो भक्तो ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।
गुरु पुर्णिमा महोत्सव के अवसर पर सबसे पहले मंदिर से जुडे सभी भक्तो ने शंकर भगवान की पूजा अर्चना की उसके बाद पुजारी जगदीशदास महाराज का तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं शाॅल ओढाकर सम्मान करते हुये आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्य एवं भक्तजनो के रुप में बाबूलाल कुमावत रींगस, रामावतार जाखोटिया, शान्तिलाल ओसवाल, विष्णु जाखोटिया, मुरलीधर नाई, राधेश्याम सरोज, यादराम यादव हलवाई, भवानीशंकर कुमावत, ज्ञानचंद सोनी, बजरंगलाल बागडा मीण्डी, महेन्द्र, बनवारीलाल सैन, योगेश कुमावत सहित कई भक्तजन उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
