चौमूं। आज डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में सीएचसी सामोद में डॉक्टर्स डे का कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें ब्लॉक नर्सेज यूनियन अध्यक्ष रामकरण मीणा, नर्सिंग प्रभारी कानाराम, रेडियोलॉजी प्रभारी पवन कुमार शर्मा, प्रयोगशाला प्रभारी मोहनलाल सैनी एवं समस्त सीएचसी स्टाफ ने प्रभारी डॉ नरेंद्र सैनी एवं उपस्थित सभी डॉक्टर्स को डॉक्टर्स डे के शुभ अवसर पर फूलों का गुलदस्ता देते हुए शुभकामनाएं दी।
