जयपुर। सर्वसमाज द्वारा 15 अगस्त मंगलवार 2023 को श्री भंदे बालाजी मंदिर में श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति संरक्षक व अध्यक्ष अमरनाथ जी महाराज के सानिध्य में श्री हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ होने जा रहा है।
कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन हाथोज धाम दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर महंत महामंडलेश्वर व अखिल भारतीय सन्त समाज अध्यक्ष स्वामी बालमुकन्दाचार्य जी महाराज ने किया समाजसेवी ,राधाकिशन परवाल ,राधेश्याम बैराठी , एडवोकेट जितेंद्र कुमावत , मुकेश कुमावत, नेमीचंद कुमावत, ओमप्रकाश युवा शक्ति समिति उगरियावस के अध्यक्ष व कार्यकर्म सह संयोजक कैलाश देवतवाल ने बताया प्रमुख संतो द्वारा कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन कराया जा रहा है।