राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत



चौमूं। जयपुर से सीकर जाते समय चौमूं बाईपास पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का चौमूं के कांग्रेस पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया l राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ राजपाल शर्मा व फूलचंद ओला, नवनियुक्त प्रदेश सचिव कैप्टन अरविंद जाट, वीरेंद्र सिंह महला व रघुवीर सिंह राठौड़ , झुंझुनू के जिला अध्यक्ष दिनेश सुंडा का चौमूं आगमन पर ओबीसी विभाग के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक सैनी, चौमूं पूर्व ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष लालाराम बलेसरा, राहुल प्रियंका ब्रिगेड के चौमूं विधानसभा अध्यक्ष सिया शरण शर्मा, पार्षद सायर तंवर, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनुज आत्रेय, युवक कांग्रेस चौमूं विधानसभा के उपाध्यक्ष मनीष बागोरिया, नवीन दुबे, सूरज बीवाल, घनश्याम शर्मा, तुषार सैनी , विजय गंगवाल, कमल सैनी, विजय सैनी, लक्ष्य सैनी, हिमांशु सैनी, अमन बिवाल, परवेश बिवाल, नितेश बिवाल सहित अनेक पदाधिकारी स्वागत कार्यक्रम में मौजूद रहे l

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने