जयपुर में होने वाले विराट अग्र महाकुम्भ 23 के लिए पदाधिकारियों ने रेनवाल में समाज बंधुओ से की चर्चा

 



रेनवाल। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा जयपुर में आयोजित विराट अग्र महाकुम्भ 2023 के लिए पदाधिकारीओ ने रेनवाल कस्बे में समाजबंधुओ के साथ मीटिंग करते हुये महाकुम्भ में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुचने की अपील। 

कस्बे के अग्रवाल भवन में आयोजित मीटिंग में रेनवाल, सांभर, फुलेरा, जोबनेर सहित विधानसभा क्षैत्र के समाजबंधुओ के साथ समाज के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों  ने गहन चर्चा की। इस अवसर पर  राष्ट्रीय युवा कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अग्र महाकुम्भ के प्रदेश सयोजक हेमराज जिंदल, युवा अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सन्मति हरकारा, युवा प्रदेश महामन्त्री राजेश कुमार अग्रवाल, प्रदेश युवा  प्रवक्ता संदीप मोदी, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष रवि अग्रवाल (पार्षद) ने अग्रवाल भवन में आयोजित मीटिंग में समाज बन्धुओ को संबोधित करते हुये 23 जुलाई को जयपुर में आयोजित अग्र महाकुम्भ को लेकर चर्चा की। 

इस अवसर पर फुलेरा के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जोबनेर के गोविंद पंसारी, रेनवाल अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल, सांभर लेक के श्याम सुंदर सेठी और युवा जिला अध्यक्ष ग्रामीण संजय तालुका के सानिध्य में बडी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने