प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सामाजिक एवं आर्थिक प्रोफाईलिंग में प्रदेश स्तर पर रेनवाल नगरपालिका रही प्रथम, पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल सहित सभी ने दी शुभकामनाए

 



रेनवाल । प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सामाजिक एवं आर्थिक प्रोफाईलिंग में प्रदेश स्तर पर रेनवाल नगरपालिका प्रथम स्थान पर रही है।दो वित्तिय वर्ष 2021-23 तक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत रेनवाल नगरपालिका क्षैत्र के फुटकर,फैरी व पथ विक्रेताओ सहित 370 लोगो को प्रति व्यक्ति दस हजार रुपयो से 37 लाख रुपये वितरित किये गये। 

इसके बाद इन सभी 370 लोगो को नवभूमिका मानव संस्थान के द्वारा आठ राष्ट्रीय योजनाओ में लिस्टिंग कर नाम जोडते हुये इनका सामाजिक जीवन सुधारने का एक भागीरथी प्रयास किया जायेगा। इस भागीरथी प्रयास के प्रथम चरण में राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रोफाईलिंग में 95 % से प्रदेश स्तर पर रेनवाल नगरपालिका प्रथम स्थान पर आई है।



दूसरे स्थान पर 77% से प्रतापगढ एवं तीसरे स्थान पर 68% से डूंगरपुर नगरपालिका रही है।प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सामाजिक एवं आर्थिक प्रोफाईलिंग में प्रदेश स्तर पर रेनवाल नगरपालिका प्रथम स्थान पर आने पर पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल,अधिशाषी अधिकारी वर्षा चौधरी सहित पालिका प्रशासन,वार्ड पार्षदगण एवं आम जनता ने खुशी व्यक्त करते हुये अपनी शुभकामनाऐ दी है।

नवभूमिका मानव संस्थान के वरिष्ठ सदस्य मनीष यादव के अनुसार प्रधानमंत्रीजी की विशेष योजना के तहत पथकर एवं फैरी विक्रेताओ सहित रेनवाल के 370 लोगो को पहले दस हजार रुपये का ऋण मिला था।सभी योजनाओ में नाम जुडने के बाद अब इन सभी लोगो को पुराना रिकार्ड देखते हुये दुबारा ऋण की राशि भी बढाकर दी जायेगी। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने