मुख्यमंत्री विशेष बजट से रेनवाल में बनने वाली 6 करोड रुपयो की सडको का हुआ शिलान्यास, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्चुयल किया उदघाटन, पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल ने जताया आभार

 



रेनवाल। मुख्यमंत्री विशेष बजट घोषणा से रेनवाल में बनने वाली 6 करोड रुपयो की सडको का आज शिलान्यास किया गया। विभिन्न सडको के सुदृढीकरण,नवीनीकरण एवं सी सी सडक निर्माण कार्यो के लिऐ   मुख्यमंत्री विशेष बजट घोषणा के तहत पुरे प्रदेश में बनने वाली 1528 करोड रुपयो की विभिन्न सडको का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज वर्चुयल  उदघाटन किया।

मुख्यमंत्री के साथ स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री शान्तिलाल धारीवाल,सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री भजनलाल जाटव भी शामिल रहे। इसी कडी में रेनवाल नगरपालिका क्षैत्र में मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत 6 करोड की लागत से बनने वाली विभिन्न सडक कार्यो का भी नगरपालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुयल उदघाटन हुआ।इ समें विधायक निर्मल कुमावत को भी आमंत्रित किया गया था। 

इस अवसर पर उपस्थित रहे पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल सहित सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। आभार व्यक्त करते हुये पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल ने बताया की रेनवाल की मुख्य सडके जो कई वर्षो से खराब स्थिति में थी तथा जगह-जगह गहरे खड्डे हो चुके थे। साधनो को ही नही आम जनता को भी चलना मुश्किल हो रहा था,ऐसी परिस्थिति को समझते हुये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने विशेष बजट घोषणा के तहत इन सभी सडको के लिऐ अतिरिक्त बजट की विशेष घोषणा की। 

नदी पुलिया से रेल्वे फाटक तक रेनवाल की प्रमुख सडक की हालत तो ओर भी ज्यादा खराब थी।पालिका प्रशासन के प्रयास एवं गांव की आवश्यकता को देखते हुये मुख्यमंत्री बजट घोषणा में  प्राथमिकता देते हुये इस सडक के लिऐ दो करोड रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।इसी के साथ पूरे  नगरपालिका क्षेत्र के लगभग सभी वार्डो की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुये प्राथमिकता के साथ 47 सडक कार्यो के रुप में 6 करोड के विकास कार्यो से रेनवाल की आम जनता को फायदा होगा। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने