चौमूं। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान चौमूं की ओर से बुनकर समाज की धर्मशाला शिव मंदिर के पास भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वाद्य यंत्रों के साथ प्रज्ञा गीत के माध्यम से की गई। इस दीप यज्ञ में आसपास के मोहल्ले की माताओं, बहनों ने अपने-अपने घरों से पांच-पांच दीपक लाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।
कार्यक्रम में समाज के सभी वरिष्ठ जनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी को उपासना, साधना, आराधना के बारे में बताया और वैदिक मंत्रों से दीप प्रज्वलित कर लोक कल्याण , समाज कल्याण हेतु गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां समर्पित की गई। वही सांवरमल अग्रवाल ने सभी को एक-एक बुराई छोड़ने का संकल्प दिलाया।
प्रज्ञा पीठ के सचिव राजकुमार शर्मा ने आदर्श समाज की स्थापना हेतु कुरीतियों को छोड़ने का आग्रह किया। दीपयज्ञ के इस अवसर पर रोहित बुनकर का सभी वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में आशीर्वचन के साथ जन्म दिवस संस्कार मनाया गया। कार्यक्रम के पश्चात नंदलाल बुनकर के घर पर शांतिकुंज हरिद्वार से लाया गया शक्ति कलश स्थापित किया गया।
मंच का संचालन अमित गोठवाल, हेमराज कुमावत, ममता , ममता दादरवाल,अमित अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान माल चंद बुनकर, सीताराम बुनकर, रामकरण बुनकर , विकास बुनकर, राजेंद्र बंगाली, कमलेश देवी,गीता देवी एवं शकुंतला देवी आदि परिजन उपस्थित रहे।
