चौमूं। मोरीजा रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रथम वरीयता व प्रथम प्रतीक्षा प्रवेश सूची जारी की गई।
प्राचार्य डॉ कविता गौतम ने बताया कि स्नातक स्तर प्रथम वर्ष कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय में वर्गवार कट ऑफ मेरिट जारी की गई है। प्रथम वरीयता प्रवेश सूची के तहत प्रविष्ठ विद्यार्थी 26 जुलाई तक महाविद्यालय में मूल दस्तावेज का सत्यापन और ई-मित्र पर प्रवेश शुल्क जमा करा सकेंगे। इसके बाद प्रवेश शुल्क जमा नहीं कराने पर प्रवेश स्वतः ही निरस्त हो जाएगा। जिन अभ्यर्थियों का नाम प्रवेश सूची में आया है।
उन्हें दस्तावेजों की जांच के लिए महाविद्यालय में आना होगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन की हार्डकॉपी, प्रवेश का बधाई पत्र दसवीं व बारहवीं की अंकतालिका मूल टीसी, चरित्र व जाति प्रमाण, मूल निवास प्रमाण पत्र, बोनस के लिए प्रमाण पत्र (यदि हो तो ) आदि दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे, तभी उनके दस्तावेजों का सत्यापन होगा। स्नातक प्रवेश नोडल अधिकारी डाॅ हंसा लुनायच ने प्रथम सूची का कट ऑफ इस प्रकार बताया-
बीए में सामान्य वर्ग 83.80, ईडब्ल्यूएस 60, ओबीसी 77, एससी 64, एसटी 65.40, एमबीसी 75.40 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार बी. कॉम. में सामान्य वर्ग 48 प्रतिशत तथा ओबीसी की 42 प्रतिशत रही। बी.एससी (बायो.) में सामान्य वर्ग 86, ईडब्ल्यूएस 77.40, ओबीसी 83.80, एससी 75, एसटी 70.40 एवं एमबीसी 81 प्रतिशत रही। वहीं बी.एससी ( गणित ) में सामान्य वर्ग 78, ईडब्ल्यूएस 66, ओबीसी 71, एससी 62, एसटी 58.60 रही। इसी प्रकार प्रतिक्षा सूची भी जारी की गयी है। छात्राऐं इसे महाविद्यालय नोटिस बोर्ड व महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी देख सकती हैं।
