चौमूं। नगर के राधा कृष्ण गार्डन में क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी, शहीद सैनिक तथा कांग्रेस के वरिष्ठ दिवंगत पदाधिकारियों के परिजनों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l पार्टी की नींव रहे वरिष्ठ जनों की स्मृति में उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई l
कार्यक्रम के आयोजक गोगराज देवदा और अभिषेक सैनी ने बताया कि ये वे कांग्रेस के सिपाही थे जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी कांग्रेस परिवार को तन मन धन से सींच कर इस मुकाम पर स्थापित किया l इस कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष और जयपुर संभाग के प्रभारी नीमकाथाना के पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल प्रदेश प्रवक्ता और चौमूं के प्रभारी आर सी चौधरी तथा सह प्रभारी तारा बेनीवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमने अपने जीवन में ऐसा ऐतिहासिक कार्यक्रम राजस्थान में कहीं नहीं देखा। हम प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराएंगे कि ऐसे कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में होने चाहिए l
कार्यक्रम में स्वतन्त्रता सेनानी भैरू लाल सेठी, राधा गोपाल सुधाकर, नाथूलाल तंबोलिया, भुरामल शर्मा, रूडमल सौगन, भेरूलाल स्वामी, रामदीन चौधरी, शहीद रामकरण मीणा, राजू राम सामोता, पूर्व विधायक तेजपाल यादव, पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह, मोहरी लाल शर्मा, सीताराम शर्मा, पूर्व विधायक प्रत्याशी दिनेश जांगिड़, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद नारायण रेवडका, श्यामसुंदर भातरा, चौथमल सैनी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष मुंशी खान, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष वैद्य राधेश्याम शर्मा, प्रभु दयाल हाटवाल,
पूर्व नगर अध्यक्ष मुरलीधर गोठवाल, रामसहाय बुटोलिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र कुमार सैनी, रामदेव सिंह देवदा, सीताराम शर्मा, बंशी गोरा, जैसा राम यादव, विद्यासागर चौधरी, कन्हैयालाल वेंकटा, प्रभु दयाल अग्रवाल, वैद्य अर्जुन लाल शर्मा, गजानंद सिंगोदिया, प्रहलाद अग्रवाल, राम कुमार बाजिया, नारायण लाल ओला, गुलाम पठान, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विमला सैनी, राजीव गांधी विचार मंच के पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल बलेसरा, नगर युवक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कैलाश यादव, महावीर जैन, राजेंद्र मीणा, दिनेश शारदा और गिरिराज खटोड़ के परिवारों का सम्मान किया गया l कार्यक्रम में पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी,
पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष गिरिराज देवदा, पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश शर्मा, उप जिला प्रमुख मोहन डागर, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव, डॉ राम नारायण यादव, डॉ रमेश बुटालिया, सीबी यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य महेंद्र लांबा, सेवादल कार्यकारी अध्यक्ष बीनू शर्मा, प्रदेश सचिव सेवादल कमल सिंह यादव, मास्टर श्याम शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव सुरज्ञान घोसलिया, श्रवण लाल गराटी, पूर्व प्रधान भगवान सहाय धासील, कल्याण सहाय शर्मा, लालचंद शेरावत, नगर अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष लालाराम बलेसरा, शंकर लाल चतुर्वेदी, छीतरमल जलूथरिया,
नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव कृष्ण दत्त शर्मा, सामाजिक न्याय विभाग के प्रदेश सचिव सिया शरण शर्मा, चौमूं युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष मनीष बागोरिया, अभिषेक मोरदिया, आनंद मिश्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र चौधरी, पार्षद धीरेन्द्र सैनी, कुसुम भात्रा, राजेंद्र सैनी, महेश यादव, शायर तवर, ओम प्रकाश यादव, उत्तम गोठवाल, मुकेश सैनी, राधिका सैनी, महेश मीणा, संजय योगी, कन्हैयालाल थावरिया, प्रहलाद गुलिया, छीतरमल सैनी, सरपंच लक्ष्मी नेतड, गोपाल गुलिया, बाबूलाल मीणा,
कैलाश राज सैनी, डॉ हनुमान बराला, मदनलाल इंदोरिया, बाबूलाल सिंगोदिया, प्रहलाद पुजारी, राजकुमार शर्मा जटा वाली, अश्विनी वर्मा, हनुमान कुमावत, मुकेश माथुर, सुखदेव निठारवाल, जगदीश शेरावत, सुरेश यादव, कैलाश चंद बुनकर, लालचंद ओला, नवल किशोर शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, सीताराम गुर्जर, गणेश गंगवाल, बाबूलाल वर्मा, शंकर लाल सेन, लालचंद कुमार, अशोक यादव, गेंदीलाल सैनी, प्रकाश सैनी, ओमप्रकाश देवदा, हंसराज देवदा, हरि सिंह, तुषार सैनी, कुमार गौरव सैनी, सुशील कुमावत सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे l



