अमिताभ बच्चन के फैमिली फोटोग्राफर से मिले पंडित रविंद्राचार्य, किया स्टूडियो का वास्तु परीक्षण



मुंबई। तारा ज्योतिष साधना केंद्र, जयपुर के अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य ने मुंबई  स्थित मलाड में एक्टर अमिताभ बच्चन के फैमिली फोटोग्राफर परेश मेहता ने अपने निवास स्थान पर बुलाया और पूरे परिवार के सदस्य से मिलाकर ,उनका स्टूडियो का वास्तु परीक्षण किया।

इस अवसर पर बाबा श्याम का दुपट्टा, बाबा श्याम की कंठी माला ,मोर पंख, बाबा श्याम की प्रतिमा देकर उनका सम्मान किया ।

आचार्य ने बताया कि परेश मेहता धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उनसे कई धार्मिक बातों पर चर्चा हुई।  पंडित रविंद्राचार्य ने परेश मेहता को खाटूश्यामजी आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार किया और जल्द आने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पंडित हरिओम शर्मा व प्रकाश फोटोग्राफर आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने