रेनवाल। दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक SVSV के तहत FSSAI के तत्वाधान में नव भूमिका मानव विकास संस्थान द्वारा पथ विक्रेताओ के लिऐ आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज मंगलवार को समापन हुआ।इस दौरान हाथ ठैला और पथ विक्रेताओ को फुड सैफ्टी और हाईजीन से संबन्धित प्रशिक्षण दिया गया।कस्बे के अग्रवाल भवन में आयोजित इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल,अधिशाषी अधिकारी वर्षा चौधरी और संस्था प्रबन्धक शंकर यादव ने 298 प्रशिक्षित पथ विक्रेताओ को सर्टिफिकेट वितरित किये।कार्यक्रम में एफ एस एस ए आई प्रतिनिधि रमेश यादव एवं राजेश नागर,ट्रैनिंग पार्टनर जितेन्द्र बिजारनिया,मनीष यादव,व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक असावा,खुदरा किराना व्यापार मण्डल अध्यक्ष रामगोपाल गोयल,मंत्री सतीष घीया,वार्ड पार्षद महेन्द्रसिंह सुल्तानिया,व्यापारी रिंकु अग्रवाल,मुकेश ककरालिया,सुनील धासल,सरोज यादव आदि मौजूद रहे।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)
दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत पथ विक्रेताओ को दिया प्रशिक्षण, नगरपालिका एवं नव भूमिका मानव विकास संस्थान की रही सहभागिता
byKhabar Rajasthan 24X7
•
0