रेनवाल। नव भूमिका मानव विकास संस्थान एवं रेनवाल व्यापार महासंघ के सहयोग से कस्बे के अग्रवाल भवन में आज फुड सैफ्टी रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेन्स शिविर का आयोजन किया गया।खाद्य सुरक्षा एवं औषधी नियंत्रण विभाग के आयुक्त महोदय तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.बी एल मीणा के निर्देशन में आज खाद्य व्यापारीओ की सुविधा के लिऐ कस्बे में खाद्य लाईसेन्स एवं पंजीयन कैम्प का आयोजन किया गया।इस कैम्प में सैकडो व्यापारीओ ने पंजीयन कराया एवं पुराने लाईसेंस को भी रिन्यु कराया।इस कैम्प में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेशचंद यादव एवं राजेश कुमार नागर ने अपनी विशेष सेवाऐ देते हुये पंजीयन खाद्य व्यापारीओ को लाईसेंस वितरित किये।इस कैम्प के सफल संचालन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के सदस्य विष्णु शर्मा,सुरेश शर्मा एवं सहायक कर्मचारी लल्लुप्रसाद शर्मा तथा नव भूमिका मानव विकास संस्थान के संस्थापक शंकर यादव,वरिष्ठ सदस्य मनीष यादव ने भी सहयोग किया।इस अवसर पर रेनवाल नगर पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल,व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक असावा,खुदरा किराना व्यापार मण्डल अध्यक्ष रामगोपाल गोयल,मंत्री सतीष घीया,व्यापारी महेश सोमानी,रिंकु अग्रवाल,श्रवण अग्रवाल,सत्यनारायण फ्लोड,जनप्रतिनिधिगण ओमप्रकाश रैगर आदि ने भी व्यवस्थाओ में सहयोग प्रदान किया।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)
फूड सैफ्टी रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेन्स शिविर का हुआ आयोजन, रेनवाल व्यापार महासंघ की रही सहभागिता
byKhabar Rajasthan 24X7
•
0