जयपुर। पंडित रविन्द्राचार्य ने आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर माता-पिता के चरण स्पर्श कर माला पहना कर, नारियल और फल देकर माता पिता का आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा की प्रथम गुरु माता-पिता ही है। फिर गुरुजी योगीराज जी को शॉल ओढ़ाकर ,माला पहना कर, श्री फल व मिठाई देकर आशीर्वाद लिया।
जयपुर स्थित तारा ज्योतिष साधना केंद्र कार्यालय में शिष्यों ने गुरुपूर्णिमा पर्व बड़े धूमधाम से मनाया। सभी ने माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर , नारियल देकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पंगत प्रसादी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्याम प्रेमी गोपाल भाई, पंडित हरिओम शर्मा, पृथ्वी सिंह राठौड़, जाहोता सरपंच श्याम सिंह राठौड़, रोनक शर्मा, राजेश जांगिड़, राजकरण कुमावत, आकाश, मुकेश सैनी, किरण, पूनम पारीक, नेहा सोनी ,नेहा सैनी, दीपक कुमावत, सुमित बंसल ,अनिल व्यास ,ऋषि पारीक आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
