रेनवाल। पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल की दृढ ईच्छाशक्ति एवं कार्यशैली से शहर के मध्य स्थित नवनिर्मित पार्क अब धीरे-धीरे विकसित होता नजर आने लगा है।पालिकाध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रेनवाल के मध्य स्थित एक मात्र पार्क को बडे शहरो में स्थित पार्क की तर्ज पर विकसित किया जायेगा।
इस पार्क को पुर्ण रुप से विकसित होने पर रेनवाल की सुंदरता को चार चांद लगेगे।ऐसा मानने वाले रेनवाल के युवा नगरपालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल ने सुनहरे एवं ऐतिहासिक पार्क के सपने देखते हुये पार्क को विकसित करना अपनी सरकार की प्राथमिकता बताया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह पार्क एक अच्छी सैल्फी पोईन्ट के रुप में विकसित होगा।जहाॅ रेनवाल विरासत एवं धरोहर के दर्शन होगे।इसी प्रकार पार्क के मध्य बनने वाले तिरंगा स्थल,बच्चो के झुले,फुव्वारे,हवादार पेड-पौधो से पार्क की सुन्दरता ओर निखरेगी।
पार्क के कुछ हिस्से को छोडकर बाकी जगह पैदलमार्ग/ट्रैक आदि बनने से शहर के सैकडो लोग यथा महिलाऐ एवं पुरुष तथा बच्चे सुबह-शाम घुमने आने शुरु हो गये है जिससे पार्क में अच्छी चहल-पहल देखने को मिल रही है।पार्क के निर्माण एवं विकास कार्यो में नगरपालिका प्रशासन की भूमिका पर अपना विश्वास जताते हुये युवा समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक सदीक सौलंकी,पप्पु पंवार,खेमचंद जाखोटिया सहित सभी ने पालिकाध्यक्ष ओसवाल की जमकर तारीफ की है तथा शीघ्र ही पार्क का पुरा विकास हो इसके लिऐ हर संभव सहयोग की बात भी कही है।
पार्क के निर्माण में पालिकाध्यक्ष के साथ फुलेरा विधानसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कमलेश बांगडवा,मुकेश शर्मा भी बराबर सहयोग दे रहे है।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
