चौमूं। राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति ब्लॉक गोविंदगढ़ के तत्वाधान में अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर नर्सिंग ऑफिसर ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया । प्रदेश संघर्ष समिति सदस्य प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 18 तारीख से लगातार जिला स्तर पर चल रहे धरने के समर्थन में आज संपूर्ण राजस्थान में ब्लॉक लेवल पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया ।
इस अवसर पर ब्लॉक संघर्ष समिति के संयोजक देवदत्त शर्मा बुद्धि प्रकाश मीणा ओमप्रकाश डाबरिया झाबर सिंह बजरंग लाल शर्मा सुरेंद्र जांगिड़ सुनीता टांक सकुंतला जांगिड़ राजेश शर्मा विजय कुमावत आदि नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित रहे।