अगर सरकार ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर नहीं किए तो इसे मुद्दा बनाएगी आम आदमी पार्टी


चौमूं। आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं के पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रदेश के तृतीय श्रेणी अध्यापक कई वर्षों से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं, परंतु प्रदेश सरकार कहती आ रही है कि ट्रांसफर नीति बनाएंगे परंतु झूठे बहाना बनाकर ना तो ट्रांसफर नीति बनी  है ना ही ट्रांसफर हो रहे हैं । ऐसे में प्रदेश के तृतीय श्रेणी  शिक्षकों का ट्रांसफर का इंतजार अभी खत्म नहीं हो रहा । राजस्थान सरकार जैसे तैसे अपने 5 साल पूरा करना चाहती है। इन तृतीय श्रेणी शिक्षकों की ट्रांसफर की मांग आम आदमी पार्टी ने कई बार उठाई है, परंतु सरकार अनसुना कर रही है । अगर अब समय रहते ट्रांसफर नहीं  हुए तो आम आदमी पार्टी आगामी रणनीति बनाकर इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगी ताकि राजस्थान प्रदेश के तृतीय श्रेणी शिक्षकों को न्याय मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने