रेनवाल। राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के उद्देश्य से भाजपा की तरफ से पूरे राजस्थान में निकाली जा रही परिवर्तन रथ यात्रा 15 सितंबर को फुलेरा विधानसभा क्षैत्र से निकलेगी।
फुलेरा विधानसभा से भाजपा की टिकट के लिए अपनी उम्मीद्वारी जता रहे वरिष्ठ समाजसेवी एवं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवजीराम कुमावत के अनुसार यह परिवर्तन रथ यात्रा 15 सितंबर को फुलेरा विधानसभा से निकलेगी।सर्वप्रथम नरेना में सुबह 9 बजे प्रवेश करेगी फिर उसके बाद फुलेरा, जोबनेर होते हुए शाम 4 बजे रेनवाल-जोबनेर चौराहे से निकलते हुये रात्रि चौमूं विश्राम करेगी।
इस परिवर्तन रथ यात्रा का प्रवेशद्वार के रुप में नरेना शहर में भव्य स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है,फिर उसके बाद वाहन रैली के रुप में सभी कार्यकर्ता रथ यात्रा के साथ चलेगे।
इस परिवर्तन रथ यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिऐ शिवजीराम कुमावत पिछले कई दिनो से फुलेरा विधानसभा क्षेत्र मे सघन जनसम्पर्क करते हुये कार्यकर्ताओ की मिटिंग लेकर सभी से अधिक से अधिक संख्या में नरेना स्वागत कार्यक्रम में पहुचने की अपील भी कर रहे है।इसी कडी में आज रेनवाल में भी कार्यकर्ताओ की एक मिटिंग लेते हुये स्वागत कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओ से व्यापक चर्चा भी की।
इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष अभिनयप्रकाश शारदा के नेतृत्व में कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ( विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)