रेनवाल। राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के उद्देश्य से भाजपा की तरफ से पूरे राजस्थान में निकाली जा रही परिवर्तन रथ यात्रा आज 15 सितंबर को फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के रेनवाल शहर के बाईपास से शाम चार बजे निकलेगी।
उत्तर जयपुर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया की इस परिवर्तन यात्रा में केन्द्रिय मंत्री एवं राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद कर्नल राज्यवर्धनसिंह राठौड, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, जिला प्रभारी विमल अग्रवाल सहित संगठन के कई बडे पदाधिकारी भी उपस्थित रहेगे।
राजस्थान कांग्रेस सरकार के पांच वर्ष के कुशासन को आम जनता के मध्य लाने के उद्देश्य को लेकर इस परिवर्तन रथ यात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है।
यह परिवर्तन रथ यात्रा लगभग शाम चार बजे जोबनेर होते हुए रेनवाल आयेगी फिर उसके बाद चौमूं जायेगी। नगर महामत्री राजेश रावत के अनुसार रेनवाल-जोबनेर चौराहे के पास स्थित होटल गजकेसरी में विधायक निर्मल कुमावत के सानिध्य में परिवर्तन रथयात्रा का स्वागत किया जायेगा। ( विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)