आदर्श फाउंडेशन संस्थान एनजीओ द्वारा 4500 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित



श्रीमाधोपुर । गांव  नांगल नाथूसर की श्री कृष्णा सी. सै.स्कूल में आदर्श फाउंडेशन संस्थान एनजीओ द्वारा आयोजित आदर्श जीनियस अवॉर्ड प्रतियोगिता परीक्षा के सम्मान समारोह में विधार्थियों सहित 4500 से अधिक लोगों का सम्मान हुआ । 

मुख्य अतिथि सुरेश सामोता ने कहा कि इस प्रकार के समारोह युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादाई है । ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित कर बच्चों को सम्मानित करने से भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों में रोजगार के अवसर श्रृजन होते हैं। 

इसके अलावा उन्होंने शिक्षा के योगदान को राष्ट्रहित में सच्चा योगदान बताया एवं युवाओं से शिक्षा के साथ संस्कारों की बात कही । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर माधव सिंह ने कहा की ऐसे कार्य करने से विद्यार्थियों को सफल जीवन की प्रेरणा मिलती है । पूर्व वैज्ञानिक सीताराम सैनी ने भी अपने संबोधन में बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रहने एवं अपने भविष्य निर्माण की योजना बनाने की बात कही । 

अन्य वक्ता श्याम चौधरी,अशोक यादव महरोली,मुकेश स्वामी,डॉ.सुनीता यादव,डॉ. सुमित्रा गुप्ता,डॉ. एस एम सैनी,अशोक तिवाड़ी,बी. एल. सैनी,सूरज मल यादव फौजी,कृष्ण सांपला, विजय यादव, महेश जड़वाल ने भी इस समारोह की महत्वता को बताया । आदर्श फाउंडेशन संस्थान एनजीओ की चैयरमैन & फाउंडर निशा यादव ने कहा कि हम शीघ्र ही ऐसी दूसरी प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे । जिससे बच्चों के मनोविज्ञान एवं अन्य ज्ञान की बढ़ोतरी हो सके। 

सभी आगंतुको का माला,साफा एवं प्रतीक चिन्ह देकर के सम्मान किया गया ।सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया । स्कूल निर्देशकों एवं पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में 45 से अधिक समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया । इस अवसर पर श्री कृष्णा स्कूल के बच्चों ने भी अपना कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया । 
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया । आदर्श फाउंडेशन संस्थान एनजीओ की चैयरमैन & फाउंडर निशा यादव ने आदर्श फाउन्डेशन संस्थान एनजीओ टीम को अभिनंदन पत्र देकर के सम्मान किया एवं टीम के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को पूर्ण समर्पित भावना से काम करने के लिए मंच से धन्यवाद दिया ।

आदर्श फाउंडेशन संस्थान एनजीओ के संरक्षक के के यादव ने कहा सितंबर से नई प्रतियोगिता परीक्षा करवाई जाएगी । श्री कृष्णा सीनियर सैकेंडरी स्कूल के निदेशक जितेन्द्र यादव ने कार्यक्रम के सफल व बेहतरीन आयोजन के लिए आदर्श एनजीओ टीम को धन्यवाद प्रदान दिया। कार्यक्रम में 6000 से अधिक छात्र-छात्राएं, संस्था प्रधान,अभिभावक, समाजसेवी व अतिथि उपस्थित रहें। 
समारोह में सचिव बलदेव सैनी, कोषाध्यक्ष सीताराम यादव, कानूनी सलाहकार सुनील शर्मा, परिक्षा प्रभारी लोकेश तंवर, विक्रम यादव, शंकर यादव, शाहरुख खान,महादेव यादव , कालू राम यादव,प्रकाश यादव , बजरंग सैनी,कानाराम यादव , पूरण यादव,रामप्यारी सैनी, सुनील शेषमा इत्यादि गणमान्य लोग शामिल रहें । (हरिओम वर्मा की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने