जन्माष्टमी पर्व पर होंगे अनेक धार्मिक कार्यक्रम, सभापति व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के महामंत्री ने किया ध्वज पूजन

 





चौमूं। शहर के भूखमारियो का मोहल्ला स्थित परशुराम सर्किल में माखन चोर मटकी फोड़ समिति की ओर से 7 सितंबर को जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर रविवार को ध्वज पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। 

समिति के अध्यक्ष गौरीशंकर छीपा ने बताया कि इस अवसर पर श्री राम रघुनाथ जी के मंदिर में पंडित महेश जी शास्त्री ने मंत्रो उच्चारण के साथ नगर परिषद के सभापति विष्णु कुमार सैनी , राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के महामंत्री छूट्टन यादव, पार्षद संदीप शर्मा, महेश यादव ने विधि विधान के साथ ध्वज पूजन कर जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम का आगाज किया। 

सभापति विष्णु कुमार सैनी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन होने से श्रद्धालुओं की धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। महामंत्री छुटन यादव ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में सभी लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जिस धर्म का प्रचार प्रसार हो। इस दौरान अतिथियों ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। 

कार्यक्रम में श्री राम रघुनाथ जी मंदिर के पुजारी सांवरमल शर्मा,  अटल मेठी, युवा नेता सीताराम यादव,  व्यवस्थापक रानू शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, प्रमोद दाधिच, मंत्री सिद्धार्थ जैन, कोरियोग्राफर श्याम भातरा, ज्योति नेनवानी, उपाध्यक्ष विकी शर्मा, वरिष्ठ नागरिक नंदकिशोर गैसका, 



करुणा निधि गौड़, सुरेश गोदारा, हितेश कूलवाल, राहुल लाटा, मितवा अग्रवाल,रजत अग्रवाल,राजेन्द्र गुलिया, अर्जुन लाल गैसका सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने