सेवा भारती द्वारा निशुल्क कोचिंग का शुभारंभ कल

 



चौमूं। सेवा भारती समिति द्वारा अल्प आय वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ स्थानीय बालिका आदर्श विद्या मंदिर, केशव नगर चौमूं मे किया जाएगा। नगर मंत्री शंकर जिंदल ने अवगत करवाया कि कक्षा 8 एवं 10 के अल्प आय वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए गणित विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।  

निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का उद्घाटन कल दिनांक 2 सितंबर शनिवार अपराह्न 4:00 बजे स्थानीय बालिका आदर्श विद्या मंदिर,केशव नगर चौमूं में किया जाएगा।

शिक्षाविद कैलाश वर्मा ने कहा कि विषय विशेषज्ञों द्वारा सुसज्जित कक्षा कक्षों में विद्यार्थियों के संस्कार एवं शैक्षिक उन्नयन के लिए सेवा भारती समिति समर्पित है।

निशुल्क कोचिंग के लिए कल सेवा भारती समिति की टीम द्वारा स्थानीय हरिजन मौहल्ला, रेगर मौहल्ला, बुनकर मौहल्ला तथा आसपास के क्षेत्र में पात्र विद्यार्थियों से संपर्क किया गया। समिति के रामगोपाल कुमावत, प्रहलाद ट्रेलर,अवधेश शर्मा तथा राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बस्ती के लोगों में निशुल्क कोचिंग के प्रति अपार उत्साह है। निशुल्क कोचिंग के लिए पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने