इंदोर-बीकानेर महामना ट्रैन का भी अब रेनवाल में होगा अप-डाऊन स्टोपेज, सांसद राज्यवर्धनसिंह राठौड की रही भूमिका

रेनवाल।क्षेत्रिय सांसद एवं पूर्व केन्द्रिय मंत्री कर्नल राज्यवर्धनसिंह राठौड के विशेष प्रयासो से अब रेनवाल रेल्वे स्टेशन पर इंदोर-बीकानेर महामना ट्रैन का शीघ्र ही अप-डाऊन स्टोपेज शुरु हो जायेगा। पूर्व भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष एवं राज्यवर्धन फैंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य अभिनयप्रकाश शारदा ने जानकारी देते हुये बताया की रेनवाल की जनता की बडी मांग के रुप में शुरु की। 

इस ट्रैन का सांसद साहब के प्रयासो से रेनवाल में स्टोपेज शुरु किया गया था।लेकिन कोरोना की वजह से यह स्टोपेज बंद हो गया था जिसको सांसद साहब ने पुन शुरु करवाया था। तकनीकी कमी के चलते इंदोर से आते समय इस ट्रैन का स्टोपेज रेनवाल में नही होने से आम जनता को परेशानी हो रही थी।

सांसद साहब ने यह परेशानी समझते हुये रेलमंत्री को इस समस्या अवगत कराया,जिस पर शीघ्र ही रेनवाल में अप-डाऊन स्टोपेज शुरु हो जायेगा। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने