पी. एन. पब्लिक सी.सै. स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, चंद्रयान -3 मिशन को प्रोजैक्ट के द्वारा समझाया

रेनवाल । करणसर कस्बे स्थित पी. एन. पब्लिक सी.सै. स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी व चंद्रयान -3 मिशन की पूरी जानकारी प्रोजेक्टर द्वारा स्कूल में बच्चों को समझाई गई, इस अवसर पर रसायन विज्ञान, भौतिकी विज्ञान, जीव विज्ञान विषयों के व्याख्याताओं ने अनेक प्रयोग के द्वारा बच्चों में साइंस के प्रति रूचि पैदा करने, ज्ञान में वृद्धि व स्कॉप के बारे में जानकारी दी गई। 

संजय जोशी, लक्ष्मीकांत खोरवाल, सुरेश कुमार वर्मा, मुकेश कुमार तेतरवाल आदि शिक्षकों ने बच्चों को विज्ञान के चमत्कारो की विस्तार से जानकारी दी । निदेशक परमानन्द पूनिया ने कहा कि विज्ञान के आविष्कारों की ही देन है कि आज सारा संसार ग्लोबल विलेज बन गया है। 




इस अवसर पर कमलेश कुमावत, धनालाल जाखड़, पूनम तिवाड़ी, कांता कुमावत, मुकेश कुमार ओला, पीनू कंवर शेखावत, राधिका तिवाड़ी, नरेन्द्र शर्मा, ममता यादव, कोमल सेपट, रेणुका तिवाड़ी, प्रेम निवास पूनिया , रणवीर सिंह पालावत आदि मौजूद रहे।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने