राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

चौमू। कस्बे के जयपुर रोड स्थित ईस्ट ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर  बुधवार ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। 

बैठक में शर्मा ने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर परिषद के वार्ड वाइज कार्यकर्ताओं को 23 सितंबर शनिवार को जयपुर में आयोजित होने वाली रैली के लिए करीब एक हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने के लिए जिम्मेदारी दी।
बैठक का संचालन करते हुए प्रवक्ता राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
इस अवसर पर प्रवक्ता राजेश कुमार वर्मा, हयात खान पठान, गोविंद नारायण सैनी, घनश्याम बुटोलिया, शहजाद खान लोहानी, दानिश खान, राजा खान, वाशिद खान सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने