शिक्षाविद लादूराम बासनीवाल का विभिन्न सामाजिक संगठनो ने किया सम्मान, सेवानिवृति कार्यक्रम में विधायक निर्मल कुमावत सहित कई गणमान्य रहे उपस्थित

रेनवाल। वरिष्ठ शिक्षाविद लादूराम बासनीवाल का आज सेवानिवृति कार्यक्रम में कस्बे सहित आस-पास के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सम्मान किया।

कस्बे के कुमावत भवन में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक निर्मल कुमावत, उपखंड अधिकारी भारत भूषण दीक्षित, सैनिक वैलफेयर समिति सहित क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारीगणों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुडे गणमान्य लोगो ने शिक्षक लादूराम बासनीवाल का सम्मान किया। 

शिक्षक लादूराम बासनीवाल का पुरा परिवार शिक्षा,राजनीति एवं व्यापार क्षेत्र से जुडे होने के कारण पूरे क्षेत्र से एक विशेष लगाव रहा है। शिक्षक लादूराम बासनीवाल की बहु सुमन कुमावत रेनवाल नगर पालिकाध्यक्ष भी रह चुकी है। छोटे भाई सीताराम बासनीवाल पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान में नगरपालिका में प्रतिपक्ष के नेता भी है।

इसी तरह बडा पुत्र सुरेश बासनीवाल शिक्षक के रुप में राजकीय सेवा में भीलवाडा में तथा छोटा पुत्र ललित बासनीवाल भैसलाना में व्याख्याता पद पर है।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने