रेनवाल। रेनवाल निवासी प्रोफेसर लक्ष्मीकांत शर्मा को आज सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।अजमेर के किशनगढ शहर के पास स्थित राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में बतोर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे राजस्थान के महामुहिम राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रोफेसर लक्ष्मीकांत शर्मा को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया ।
यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है । सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने पर रेनवाल में रहने वाले परिजनों एवं शुभचिंतकों ने अपनी अपार खुशी व्यक्त की है।
इस अवसर पर रेनवाल में रहने वाले उनके छोटे भाई सर्वोत्तम इन्टरनेशनल एकेडमी के संस्थाप्रधान मनीष दाधिच ने बताया की उनके पिताजी वैद्य सुरेन्द्र कुमार शर्मा,चाचाजी शिक्षाविद रामावतार शर्मा की प्रेरणा से आगे बढने की प्रेरणा मिली।परिवार में उनकी पत्नि स्वेता शर्मा भी इंजिनियर कालेज(एमएनआईटी ) जयपुर में प्रोफेसर है तथा बड़े भाई नन्द किशोर शर्मा भी राष्ट्रीय आयुर्वेद अनुसंधान केंद्र देहरादून में व्याख्याता पद पर कार्यरत है। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)