भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती के समर्थन में पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने किया जनसंपर्क


चौमूँ। भारतीय जनता पार्टी सीकर लोकसभा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती के समर्थन में रविवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने गांव और ढाणियो में जाकर कार्यकर्ताओं और आमजन से जनसंपर्क किया। 

कार्यकर्ताओं ने रामलाल शर्मा का माला एवं साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि ये चुनाव देश को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताक़त बनाने का चुनाव है। 
इसलिए दिल्ली में मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा मज़बूत सरकार की ज़रूरत है। 19 अप्रैल को मतदान का दिन है और प्रत्येक कार्यकर्ता जब तक अपने अपने बूथ की पोलिंग पूर्ण ना हो तब तक अपना बूथ नहीं छोड़ना है। सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ पर प्रत्येक घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करना है और अधिक से अधिक मतदान करवाना है। 
कार्यक्रम अनुसार टाँकरडा के आड़ागेला, जोधपुरा, नयाबास, जयसिंहपुरा के देवपूरा, नाला की ढाणी, गुवारडी, कालाडेरा के दुतो की ढाणी, कुमावतों की ढाणी, विमलपूरा सती माता मंदिर के पास, 

दम्बा का बास, दोलतपुरा, बाई का बास, डोला का बास, सबलपुरा, गोरी का बास, बावड़ी गोपीनाथ, प्रगति नयाबास, नोपुरा, विजयनगर, गीदा का बास, बागड़ो का बास, हाबू का बास, हीरा का बास, 
तोबड़ो की ढाणी श्याम मंदिर वार्ड 2 चौमूँ और केशव नगर वार्ड 11 गुलाबी मार्केट के पीछे शिव मंदिर, चौमूँ में जनसंपर्क किया। इस दोरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, प्रधान रामस्वरूप यादव, मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित आमजन उपस्थित रहें। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने