राष्ट्रार्पण- स्वर्णिम, सशक्त व सनातन राष्ट्र को गति अभियान के तहत शेरसिंह कुमावत को मिला प्रदेश महामन्त्री का दायित्व


चौमूं । जयपुर ज़िले के गोविन्दगढ़ में 'राष्ट्रार्पण- स्वर्णिम, सशक्त व सनातन राष्ट्र को गति' अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राज किशोर और राष्ट्रीय संरक्षिका पूज्य श्री विभूषित महामण्डलेश्वर माँ श्री योग योगेश्वरी यति महाराज का आगमन हुआ।


इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ज़िले के कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक राज किशोर ने बताया की यह अभियान स्वाभिमान युग न्यास द्वारा संचालित है, जो संघ प्रेरित है और पूर्णतः राष्ट्रवाद तथा सनातन विचारों, व्यक्तियों व सरकारों को समर्पित है। यह एक देशव्यापी अभियान है, जिसने देश के कई राज्यों में अपना संगठन विस्तार किया है।

राजस्थान राज्य में इस अभियान को गति प्रदान करने और संगठन विस्तार हेतु सर्वसम्मति से गोविंदगढ निवासी गौभक्त शेरसिंह कुमावत को प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई। 
राष्ट्रीय संयोजक और राष्ट्रीय संरक्षिका ने शेरसिंह कुमावत को सम्मानित करते हुए उन्हें नियुक्ति व सम्मान पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर शेरसिंह कुमावत ने अभियान में मिली ज़िम्मेदारी का पूर्ण मनोयोग से निर्वाह करने का संकल्प लिया और जल्द ही ज़िले में एक भव्य आयोजन के माध्यम से अभियान का शंखनाद करने का आश्वासन दिया। 

राष्ट्रीय संयोजक व राष्ट्रीय संरक्षिका ने बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को अभियान की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।

बैठक में शेरसिंह कुमावत, विजय जाखड, लोकेश डेनवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने