चौमूँ। श्री गणेश मन्दिर सामोद में पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के निर्देशानुसार तिरंगा यात्रा तैयारी मीटिंग बांसा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन बाँसा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गागोरिया के नेतृत्व में संम्पन हुई।
भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर प्रदेश में 10 अगस्त से 14 अगस्त तक निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा के तहत दिनांक 11 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे तिरंगा यात्रा का आयोजन सामोद में श्री गणेश मन्दिर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए पंचायत भवन के सामने तक किया जाएगा।
बांसा मंडल में तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, सह संयोजक विमल शर्मा और रामकिशोर मीणा को नियुक्त किया गया है।
इस मौक़े पर पूर्व अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, पूर्व फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, सरपंच बाबूलाल गुर्जर, मांगीलाल शर्मा, कालूराम बड़बड़वाल, जमनालाल सैनी, महेश योगी, राहुल शर्मा, प्रकाश हाटवाल, विमल शर्मा और रामकिशोर मीणा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।