चौमूं। सेवा भारती समिति द्वारा स्थानीय केशव नगर में प्रतिभावान छात्रों के शैक्षिक उन्नयन के लिए निशुल्क शिक्षण केंद्र का नरसिंह लाल वर्मा एवं रतन बींवाल ने दीप प्रज्वलकर उद्घाटन किया।
प्रांत संगठन मंत्री द्वारिका प्रसाद में बताया कि सेवा भारती समिति शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली अखिल भारतीय संस्था है। संपूर्ण प्रांत में चलने वाले प्रकल्पों का उद्देश्य सामाजिक समरसता एवं संस्कार युक्त शिक्षण है।
जिला
मंत्री धर्मेन्द्र शर्मा "पुरुषोत्तम" ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि कक्षा आठवी एवं दसवीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए गणित ,अंग्रेजी एवं विज्ञान के विषय विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क शिक्षण कार्य करवाया जाएगा। संकल्प प्रभारी शिक्षाविद कैलाश चंद्र वर्मा ने प्रतिदिन अपरान्ह 4 से 6 बजे तक बालिका आदर्श विद्या मंदिर, केशव नगर में कक्षाएं आयोजित करने की बात कही।
नगर मंत्री शंकर जिंदल ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन करवाया।जिला अध्यक्ष नंदकिशोर कूलवाल ने आगंतुकों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अशोक सोनी, उपाध्यक्ष शंकर लाल सैनी, प्रहलाद टेलर, सुरेश बींवाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, बनवारी लाल गरेड, अवधेश शर्मा, रमेश कुमावत, अंजू मोहनपुरिया, मुकेश कुमावत सहित मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।