राजस्थान पुलिस दूरसंचार में पदोन्नति की बहार: पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश 8 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर प्रमोशन हेतु मिला मौका

राजस्थान पुलिस दूरसंचार में पदोन्नति की बहार: पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश 

8 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर प्रमोशन हेतु मिला मौका

जयपुर । राजस्थान पुलिस दूरसंचार सेवा विंग को सशक्त बनाने की दिशा में पुलिस मुख्यालय ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वर्ष 2025-26 की रिक्तियों के विरुद्ध उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति के लिए दो अलग अलग आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश महानिरीक्षक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था, राजस्थान, जयपुर की अध्यक्षता में गठित बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर जारी किया गया है।


अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 2025-26 की रिक्तियों के विरुद्ध पुलिस मुख्यालय के स्थायी आदेश में वर्णित प्रावधानों के तहत पुलिस दूरसंचार के पाँच उपनिरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। 

इन पदोन्नत होने वालों में फूलचन्द लौकण्डा,  बाबूलाल, गणेश नारायण लक्षकार, रामावतार शर्मा और  पवन कुमार तिवाड़ी शामिल हैं, जिन्हें उनकी वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी गई है।


इन पांचों उप निरीक्षक को पुलिस मुख्यालय के स्थाई आदेश 3/2025 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार पदोन्नति संवर्ग पाठ्यक्रम (पीसीसी) में शिथिलता प्रदान कर पदोन्नति प्रदान की गई है।


पदोन्नति संवर्ग पाठ्यक्रम (PCC) हेतु तीन नाम चयनित 

दूसरे आदेश में वर्ष 2025-26 के लिए निरीक्षक पुलिस (दूरसंचार) के पद की पदोन्नति के लिए पदोन्नति संवर्ग पाठ्यक्रम (पीसीसी) के लिए तीन उपनिरीक्षकों का चयन किया गया है। चयनित अधिकारियों में श्याम सिंह,  शिव सिंह और  साहब सिंह शामिल हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये उपनिरीक्षक पदोन्नति संवर्ग पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद ही निरीक्षक पुलिस (दूरसंचार) के पद पर पदोन्नति के योग्य माने जाएँगे। इस चयन का अनुमोदन महानिदेशक पुलिस, राजस्थान से प्राप्त किया गया है।

पदोन्नति अदालती निर्णय के अधीन

इस आदेश में एक महत्वपूर्ण टिप्पणी यह भी जोड़ी गई है कि इन पदोन्नतियों से संबंधित विषय राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण, जयपुर में दायर विभिन्न अपील संख्याओं में पारित अंतिम निर्णय के अध्यधीन रहेगा। 
                  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने