गायत्री प्रज्ञापीठ के जीर्णोद्धार की समीक्षा में ट्रस्ट द्वारा बैठक का हुआ आयोजन


चौमूं। शहर की राधा बाग कॉलोनी में स्थित गायत्री विद्यापीठ संस्थान पर गायत्री परिवार ट्रस्ट चौमू के कार्यकारिणी ट्रस्टी सदस्यों द्वारा बैठक का आयोजन आयोजन किया गया। रविवारीय गायत्री यज्ञ के पश्चात गोष्ठी का शुभारंभ हुआ।  

प्रज्ञा पीठ परिसर में हो रहे भवन निर्माण की समीक्षा हेतु विशेष चर्चा की गई। ट्रस्ट अध्यक्ष विनेश कुमार अग्रवाल ने भवन निर्माण के आगे की रूपरेखा प्रकट की। ट्रस्ट सचिव ने राजकुमार शर्मा ने अब तक हुए भवन निर्माण का हिसाब किताब सदस्यों के समक्ष रखा। 

आगे बताया कि बहुत जल्द ही एक सांस्कृतिक केंद्र बनने जा रहा है जिसमें आगे चलकर भारतीय संस्कृति से जुड़ी सभी कार्यक्रम एवं गतिविधियों का केंद्र बनेगा। जिसका उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार प्रसार रहेगा। 

साथ ही उपाध्यक्ष एड. जितेंद्र सिंह बीजावत ने बताया कि जीर्णोधार के कार्य में किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग ही नही अपितु हर एक धर्मप्रेमी एवं सज्जन का सहयोग और अनुदान होना चाहिए ताकि सभी की भावनाएं जुड़ सकें। 

जो भी परिजन इस पावन कार्य में अपना अनुदान देना चाहता है तो उस भामाशाह का स्वागत है। साथ ही गोष्टी में अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई । बता दे कि वर्तमान में जीर्णोधार का कार्य प्रगति पर है। 

बैठक के दौरान रामधन टाक,सावरमल अग्रवाल ,दिनेश खेमावाला, रामबाबू सैन, उमराव यादव, कालूराम कटारिया,सुरेश विजय, रामवतार महाजन,हरीश कुमावत, मदनलाल विजय, सोहनलाल कुमावत, परिव्राजक दयाराम राजपाल, कार्यकर्ता रमेश राजपाल सहित आदि परिजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने