राम जन्म की सजीव झांकी प्रदर्शन से कथा स्थल का भक्तिमय हुआ माहौल


चौमूं । नया बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में नव दिवसीय श्रीराम कथा रस माधुरी में आज कथा व्यास पं महेश शर्मा हवेलीवाला ने तृतीय दिवस को राम जन्म, तड़का सुबाहु वध, जनकपुर प्रस्थान और धनुष यज्ञ के प्रसंगों का अपनी विशिष्ट सरस और ओजपूर्ण शैली में वर्णन किया। राम जन्म की सजीव झांकी प्रदर्शन से कथा स्थल का माहौल भक्ति एवं वात्सल्य से सराबोर हो गया। 


भगवान राम के जन्म की कथा को पृथ्वी के उद्धार के लिए होने वाली विशिष्ट घटना बताते हुए आपने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार और अनाचार की बहुलता होती है तब स्वयं श्रीहरि अवतार लेकर असुरों एवं असुर संस्कृति का संहार कर अपने भक्तों को प्रताड़ना से मुक्त कर देव संस्कृति की श्रेष्ठता सिद्ध करते हैं।  
द्वापर युग में राम अवतार इसी का प्रमाण है। श्रीहरि के गुणगान के लिए ही हम राम कथा का इस कलयुग में विभिन्न प्रकार से श्रवण करते हैं। श्री हरि की इस अनंत कथा का विद्वानों ने अपने-अपने ढंग से वर्णन किया है। 


कथा में अनवरत सक्रिय सहयोग प्रदान करने वाले श्री अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, सेवा भारती समिति की श्रीमती पिंकी जिंदल व महिला कार्यकर्ता गण एवं जनरल फैंसी फुटवियर एवं स्टेशनर्स व्यापार मंडल चोमू के अध्यक्ष पवन सैनी का कार्यकारिणी सदस्यों सहित कथा आयोजक परिवार की ओर से स्वागत सत्कार एवं अभिनंदन किया गया।      

कथा में आज संत संत शक्ति के नाते संतोषी माता मन्दिर चौमूं से महामंडलेश्वर बालक दास जी महाराज का पदार्पण हुआ। महाराज ने उपस्थित भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। नगर पालिका चौमूं के पूर्व पार्षद नंदकिशोर रावलिया और रामलाल गुलिया का सत्यनारायण सर्राफ की ओर से अभिनंदन किया गया।
  

कथा में सैकड़ो श्रोता अगाध श्रद्धा एवं समर्पण भाव के साथ राम कथा रस माधुरी का रसास्वादन कर रहे हैं।
    

कथा यजमान परिवार के सदस्य यज्ञदत्त सर्राफ ने बताया कि चतुर्थ दिवस को राम बारात आगमन, राम विवाह, कंवर कलेवा और बारात विदाई का प्रसंग विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने