गौ रक्षक दल ने किया शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन


चौमूं / गोविंदगढ ।  गौ रक्षक दल ने शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस पर रक्तदान शिविर व सैनिक सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन किया।

गौ रक्षक दल अध्यक्ष शेरसिंह कुमावत ने बताया कि देश की आजादी की लड़ाई में अमर शहीद भगत सिंह की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्वतंत्र भारत के प्रत्येक नागरिकों को शहीद दिवस पर उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर परमार्थ के कार्यो में सहयोग करना चाहिए। 

कार्यक्रम के संयोजक पंकज गोस्वामी ने बताया कि 23 मार्च को शहीद दिवस पर भगत सिंह यूथ क्लब के तत्वाधान में धोबलाई स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में यह कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें रक्तदान शिविर के साथ सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं का सम्मान भी किया जाएगा। 
इस अवसर पर भगवान सहाय यादव, प्रवीण कुमावत, तुलसीराम डेनवाल, मदन सेरावत, कैलाश मेहता, लोकेश डेनवाल, विजय कुमावत, कैलाश केशवा, महेंद्र सेरावत सहित कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने