चौमूँ। भारतीय जनता पार्टी चौमूँ द्वारा शुक्रवार, दिनांक 13 अगस्त 2021 को दोपहर 3:00 बजे जय विलास गार्डन, अर्पणा हॉस्पिटल के पीछे जयपुर रोड, चौमूँ में भाजपा कार्यकर्ता पंचायत चुनाव संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रतिपक्ष उपनेता राजेंद्र राठौड़, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, विधानसभा पूर्व उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा, हरिराम रिणवा, जयपुर जिला देहात उत्तर जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा आदि शिरकत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी चौमूँ द्वारा आगामी जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावो को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देहात और शहर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।