रेनवाल। आदर्श विद्या मंदिर बालिका विद्यालय की बोर्ड परीक्षार्थी प्रतिभाओ का सम्मान किया गया। इस मौके पर भाटी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक रणजीतसिंह भाटी,सहसंयोजिका सिमरनजीत भाटी,सैनिक वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड तथा प्रबंध समिति अध्यक्ष भागचंद कुमावत ने बोर्ड परीक्षा 2021 में पास हुयी सभी छात्राओ का माला एवं तिरंगा दुपट्टा ओढाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि दसवी बोर्ड परीक्षा में 100 % अंको पर चार छात्राऐ लक्ष्मी जाखोटिया,प्रियंका शर्मा,कनिष्का कुमावत,प्रियांशी गढवाल तथा 90% से 99% तक 10 छात्राऐ योगिता कुमावत,दिव्या गांधी, मनीषा कुमावत,नीतु खटनावलिया,प्रतिज्ञा मीणा,संजना उज्जैनिया,सपना खटनावलिया,सरिता चौधरी,शिवानी कुमावत,विशाखा भाटी तथा 75 से 89 % तक 7 छात्राऐ ज्योति सैन,पलक शर्मा,साक्षी कुमावत,साक्षी वर्मा,भावना गोतम,साक्षी कुमावत,प्राची तोतला रही है।
इससे पूर्व विद्यालय परिवार द्वारा आये हुये मेहमानो का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य महावीर शर्मा,श्यामलाल शर्मा,व्यवस्थापक जानकी शर्मा,समिति सदस्य ऊषा बरडिया,बसंत कुमार शर्मा,सव्यवस्थापक विष्णु जाखोटिया,कुसुम दीदी,कोयली दीदी सहित विद्यालय परिवार ने छात्राओ को शुभकामनाऐ देते हुये उनका हौसला बढाया। (रिपोर्ट: विष्णु जाखोटिया)